फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting of district health association

स्वास्थ्य केंद्रों पर बनी रहे दवा की उपलब्धता : सीडीओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
meeting of district health association
रामपुर। सीडीओ नंद किशोर कलाल ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक में कहा कि सभी पीएचसी और सीएचसी पर दवा की उपलब्धता बनी रहे। यहां आने वाले मरीजों के लिए बैठने और शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना का पूर्ण डाटा अपलोड न करने पर जिला स्वास्थ्य समन्यवयक का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना में एमओआईसी को आशाओं एवं एएनएम से सहयोग लेकर गर्भवती महिलाओं का खाता खुलवाने को कहा ताकि गर्भवती महिलाओं के लिए निर्धारित धनराशि समय से उनके खाते में पहुंच सके। अप्रैल से अक्तूबर महीने तक गर्भवती महिलाओं के खाते में धनराशि नहीं पहुंचने पर अभियान चलाकर उनका खाता खुलवाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संयुक्त रूप से बैठक कराकर घर-घर सर्वे के आधार पर नवजात बच्चों का टीकाकरण शत-प्रतिशत कराया जाए। उन्होंने वीएचएनडी सत्र के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, प्रधान एवं कोटेदार के सहयोग से वैक्सीनेशन पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना, नवजात शिशुओं में टीकाकरण, आशाओं के मानदेय का भुगतान सहित अन्य विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed