{"_id":"637a7395b5fc4d1b501b3251","slug":"meeting-of-congress-rampur-news-mbd4479691174","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक निकाय पर मजबूत प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक निकाय पर मजबूत प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस चयन समिति की बैठक रविवार को हुई। जिसमें प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कई नामों पर विचार भी किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में चयन समिति के सदस्य पूर्व मंत्री काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतिउर्रहमान खां बब्लू, महफूज उर्रहमान खां, महेंद्र यदुवंशी, सईदउज जफर खां, दामोदर सिंह गंगवार, बाबू खां फौजी, अब्दुल सबूर खां ने प्रत्याशियों पर चर्चा की।
पूर्व मंत्री नवेद मियां ने कहा कि पिछले चुनाव में जनता ने सपा से जुड़े लोगों को चेयरमैन की कुर्सी पर बैठाया, लेकिन उनकी प्राथमिकता विकास नहीं रही। उन्होंने कहा कि अब ऐसे लोगों को हराना है और इसके लिए जमीन से जुड़े दमदार प्रत्याशी को खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह नगर पालिका चुनाव के लिए तैयार है। इस मौके पर पूर्व विधायक अफरोज अली खां, शहर अध्यक्ष नोमान खां, काशिफ खां, नादिश खां, जिबरान खां, अकरम, सुल्तान, अब्दुल जब्बार खां, अदील मियां, शैजी सैफी, केके खत्री, मास्टर फिरोज, इरफान मंसूरी, हसीब खां, शप्पु अंसारी, अजहर खां, आमिर कुरैशी, मेहरबान अली, दिव्यांश सिंघल आदि मौजूद रहे।