फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting of bjp

भाजपाइयों ने जन जागरण अभियान को लेकर तैयार की रणनीति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
meeting of bjp
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से फरवरी माह में चलाए जाने वाले जन जागरण अभियान की सफलता के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग बैठक कर रणनीति तैयार की। इस दौरान उन्होंने अभियान में हर पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी तय करते हुए अभियान की रुपरेखा को समझाया।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक सभागार में हुई बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, पेक्सफेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, विधायक राजबाला और जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों परमाल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की। बैठक में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के लिए फरवरी में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें हर पदाधिकारी को सौ-सौ घरों में जाकर के नागरिकता संशोधन कानून के विषय में विस्तारित जानकारी देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कानून में किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है, बल्कि बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के शिकार शरणार्थियों को नागरिकता दिए जाने के लिए यह कानून बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रश्मि रावल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूकता के दूसरे चरण में 1 फरवरी से 10 फरवरी तक व्यापक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 88662 88662 नंबर पर मिस्ड कॉल भी करवाई जाएंगी। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि कि सीएए के समर्थन में अब तक 65000 हस्ताक्षर भेजे जा चुके हैं और 1800 पोस्टकार्ड भी सीएए के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिले से भेजे जा चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन राजीव मांगलिक ने किया। इस दौरान काशीराम दिवाकर, प्रेमशंकर पांडे, सुभाष भटनागर, मोहनलाल सैनी, अशोक विश्नोई, अनुज सक्सेना, पंकज लोघी, ऋषभ ठाकुर, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed