{"_id":"61e1a7dc0c8db567e474c2f8","slug":"meeting-for-election-rampur-news-mbd4160173157","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्घस्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्घस्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को कुशलतापूर्वक, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य सहित प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में कार्मिक व्यवस्था, प्रशिक्षण, निर्वाचन व्यय लेखा, ईवीएम एवं वीवीपैट व्यवस्था, मतपत्र, खानपान व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, प्रेक्षक व्यवस्था, दूरसंचार व्यवस्था, लेखन एवं निर्वाचन सामग्री कंट्रोल रूम, वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी व सीसीटीवी कैमरा एवं वेबकास्टिंग, दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित प्रबंधन, वाहन व्यवस्था और रूटचार्ट से संबंधित तैयारियों के बारे में समीक्षा की।
उन्होंने निर्वाचन से संबंधित सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रभारी अधिकारी निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दें। जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी पारदर्शिता के साथ करें। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि बसों के रूटचार्ट के अनुसार सड़कों को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने वाहन के अधिग्रहण के संबंध में निर्देशित किया कि प्रभारी अधिकारी जनपद में उपलब्ध वाहनों की सूची बनाकर उनके अधिग्रहण आदेश समय से जारी करें। जिला निर्वाचन कार्यालय से निर्वाचन के उपयोग के लिए लेखन सामग्री/निर्वाचन सामग्री एकत्र करके उनके बैग तैयार कर पीठासीन अधिकारियों को वितरित करने, मतदान के दिन मतदान कराकर वापस आने वाली मतदान पार्टियों से अवशेष सामग्री वापिस प्राप्त करने के कार्य के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।
उन्होंने कहा कि मतदान पार्टियों के प्रस्थान किए जाने वाले स्थल पर प्रस्थान के पूर्व वाहनों को विधानसभावार खड़ा कराया जाए। मतदान पार्टियों की कोड संख्या/मतदेय स्थलों की विवरण सूची निर्वाचन वाहनों पर समय से चिपकाने का कार्य सुनिश्चित कराएं। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सौंपे गए कार्यों के बारे में भली-भांति अध्ययन कर लें। यदि किसी कार्य के संपादन में कोई कठिनाई हो रही हो तो उसे उप जिला निर्वाचन अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाकर उसका निराकरण कराते हुए विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराएंगे।