फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meetinf of cleaniness mission

जिलाधिकारी ने पेयजल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक में दिए निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
meetinf of cleaniness mission
रामपुर। शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से जनपद स्तरीय जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत शासन स्तर से जारी निर्देशों के अनुपालन के बारे में समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि जनपद में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दृष्टिकोण से कराए जाने वाले कार्यों को तीव्र गति प्रदान की जाए। साथ ही इन कार्ये में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम एमपी सिंह ने 12 ग्राम पंचायतों के 20 राजस्व ग्रामों के लिए कमेटी के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिसको लेकर बैठक में चर्चा करते हुए उच्चस्तरीय कार्रवाई के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें जनपद में जल जीवन मिशन के तहत हर गांव को आच्छादित करना। इसको लेकर प्रथम चरण में ऐसे 300 राजस्व ग्रामों में पेयजल योजनाएं संचालित करने के निर्देश दिए, जहां पेयजल के तहत पहले से कोई योजना संचालित नहीं है। साथ ही बैठक में बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 150 राजस्व ग्रामों में पेयजल योजनाओं के लिए जमीनों के चिन्हांकन की कार्यवाही भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed