{"_id":"572653f64f1c1bce045cd3e9","slug":"may-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर दिवस पर 60 श्रमिक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर दिवस पर 60 श्रमिक सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 02 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में मजदूर दिवस पर मजदूूरों को किया गया सम्मानित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर 60 श्रमिकों को सम्मानित किया गया। जरी, जरदोजी और बीड़ी कारीगरों की समस्याएं उठाईं। साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं से रूबरू कराया और केंद्र सरकार को मजदूर विरोधी बताया।
इत्तेहाद जरी मजदूर यूनियन ने विश्व मजदूर दिवस मनाया। इस मौके पर 60 श्रमिकों को शाल ओढ़ाकर सम्म्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष जफर खां ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीति से रामपुर, लखनऊ, फैजाबाद, आगरा, बरेली, सिकंदराबाद, बुलंदशहर समेत कई जिलों के कारीगार परेशान हैं।
जरी और जरदोजी का काम बंद होने की स्थिति में हैं। ऐसे में कारीगर रिक्शा और मजदूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूरों के हित की कोई भी योजना नहीं चलाई है। जबकि, प्रदेश सरकार मजदूरों को लेकर चिंतित है। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं से रूबरू कराया।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी बिलाल महमूद ने कहा कि मजदूरों को एक जुट होकर केंद्र सरकार से अपना हक मांगना चाहिए।
उन्होंने प्रदेश सरकार और नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर शमशाद अहमद, मुजीबुर्रहमान खां, रईस अहमद, जुबैर, सफदर, मोहम्मद इसरार, गुलवेज खां, नबी अहमद, इनायत, अफसर अली, सत्येंद्र पाल सिंह, भूरा, मोहम्मद अली भी थे। सपा मजदूर सभा की जिला उपाध्यक्ष बाग छोटे साहब स्थित आवास पर हुई मीटिंग में मजदूरों की समस्याएं उठाईं। इसमें फिजा, शाबिस्ता परवीन, शाहीन बी, निशा, नाजिया, गुल, फरहा, अमरीन, नेहा मौजूद थीं।