फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   maswasi nagar panchayat

Rampur News: मसवासी में बहुकोणीय मुकाबले में फंसे हैं प्रत्याशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
maswasi nagar panchayat
मसवासी। निकाय चुनाव के लिए चार मई को हुए मतदान के बाद शनिवार को मतों की गिनती के बाद नगर पंचायत को नया अध्यक्ष मिल जाएगा लेकिन इस बार यहां किसी भी प्रत्याशी की सीधी टक्कर न होकर बहुकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं और जीत का अंतर भी कम होने की संभावना है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में 14418 मतदाता हैं। चार मई को हुए मतदान में लगभग 71 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसके चलते यहां 10225 मत डाले गए थे। अध्यक्ष पद के यहां कुल दस प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें निवर्तमान अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी हरिओम मौर्य, समाजवादी पार्टी के मोहम्मद यूसुफ, आम आदमी पार्टी से मोहम्मद अहमद, और पूर्व अध्यक्ष रीना गोयल के पति दिनेश गोयल के अलावा निर्दलीय महेंद्र मौर्य, मोहम्मद आजम और बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शांति प्रसाद सागर के बीच बहुकोणीय मुकाबले की चर्चा है। वैसे यहां कुल दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। माना जा रहा है प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का अंतर बहुत कम वोटों का रहेगा।
विज्ञापन

आज शनिवार की सुबह आठ बजे स्वार के संत फ्रांसिस स्कूल में मतगणना शुरु होना है। कड़े मुकाबले की संभावना के चलते प्रत्याशियों की दिल की धड़कने तेज होने लगी हैं। माना जा रहा है कि सबसे ज्यादा मानसिक तनाव मसवासी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed