फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mass marriage: 225 couples tied in a conjugal thread

सामूहिक विवाह : दांपत्य सूत्र में बंधे 225 जोड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mass marriage: 225 couples tied in a conjugal thread
रामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समारोह में दुल्हन के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते क? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जनपद के 225 जोड़ों का धूमधाम के साथ विवाह संपन्न कराया गया। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और अफसरों से नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

रविवार को शहर के भारत गार्डन में जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी योजनाएं और कार्यक्रम सरकार की पंथनिरपेक्ष, समावेशी सोच और एक भारत श्रेष्ठ भारत का जीता जागता उदाहरण पेश करते हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों के धूमधाम के साथ विवाह संपन्न कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें नकद धनराशि और तोहफे के रूप में सामग्री भी प्रदान की जाती है। गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए अभिभावकों को आर्थिक तंगी की वजह से कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसे कार्यक्रम ऐसे जरूरतमंद परिवारों के लिए बहुत ही सहायक साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और विवाह के मुद्दे पर पूरी संवेदना के साथ कार्य कर रही है। परिवार में बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और विवाह के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता प्रदान कर रही है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की यह बेहद महत्वपूर्ण योजना है। इस दौरान मिलक की भाजपा विधायक राजबाला, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, राजीव मांगलिक, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, जगपाल सिंह, अमित दिवाकर के अलावा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी सदर मनीष मीना, जिला समाज कल्याण अधिकारी लवकुश भार्गव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहम्मद जीशान मलिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन तृप्ति माहौर ने किया।
निकाह और पाणिग्रहण संस्कार में पहुंच कर दिया आशीर्वाद
रामपुर। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने संबोधन के बाद नव विवाहित जोड़ों के पास पहुंचकर कार्यक्रम में शरीक हुए। केंद्रीय मंत्री पहले उस पंडाल में पहुंचे जहां मौलवी निकाह पढ़ा रहे थे। निकाह पंडाल के बाद केंद्रीय मंत्री दूसरे पंडाल में पहुंचे, जहां पंडित नवनीत शर्मा सभी जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार करा रहे थे। दोनों पंडालों में केंद्रीय मंत्री ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दिया गया सामान भी भेंट किया।

रामपुर। भारत गार्डन में हुए सामूहिक विवाह समारोह सर्वधर्म सद्भाव की मिशाल बन गया। एक पंडाल में 123 हिंदू जोड़े जब विवाह बंधन में बंध रहे, तो मंत्रोच्चारण से वातावरण गूंज रहा था। वहीं, दूसरी तरह साथ ही 93 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हो रहा था तो कुरान की आयतों से वातावरण गूंज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed