{"_id":"615cb2478ebc3e626e09148e","slug":"masked-armed-miscreants-took-the-homeowner-hostage-and-carried-out-the-robbery-rampur-news-mbd4051484155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर दिया लूट की वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर दिया लूट की वारदात को अंजाम
विज्ञापन
नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर की लूट की वारदात
सैफनी। थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में तीन नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने गृहस्वामी को बंधक बना लिया। आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने 30 हजार रुपये की नकदी व जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का माल समेट ले गए। बाद में बदमाश परिजनों को शोर न मचाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
सोमवार रात करीब ढाई बजे थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव निवासी मोहम्मद यासीन के घर में लूट की घटना हुई। गृह स्वामी ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ कमरे में सो रहा था और मेन गेट में अंदर से ताला हुआ था। रात करीब ढाई बजे किसी तरह तीन नकाबपोश बदमाश छत पर चढ़कर घर में घुस गए। बताया कि बदमाशों ने घर में आते ही यासीन को उठाकर मेन गेट में लगे ताले की चाबी मांगने लगे और चाबी लेकर मेन गेट खोल लिया। गृह स्वामी ने बताया कि बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया था और दुपट्टे से बांध दिया।
सभी चेहरे ढके हुए थे। इस बीच उनकी पत्नी कौसर जहां की भी आंख खुल गई। इसके बाद बदमाश 30 हजार रुपये की नकदी और उसकी पत्नी के पैर में पहनी पाजेब, सोने के कुंडल, कानों की बालियां लूट कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद परिजनों को पुलिस को सूचना न देने एवं शोर न मचाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचा दिया। जिससे मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना ग्रामीणों ने थाने पुलिस को दी है, हालांकि पुलिस ने घटना की जानकारी और तहरीर मिलने से इंकार किया है। एसपी अंकित मित्तल ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी, सैफनी पुलिस को मौके पर जाकर जानकारी करने के लिए निर्देशित कर दिया है।