{"_id":"638a3edd283ea02b260dca9e","slug":"mashkoor-munna-who-rebelled-against-sp-in-rampur-wrote-a-letter-to-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur BY Poll: मशकूर का सपा प्रमुख अखिलेश को पत्र, 'एक नेता की नीतियों की वजह से यहां पार्टी का हो जाएगा अंत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur BY Poll: मशकूर का सपा प्रमुख अखिलेश को पत्र, 'एक नेता की नीतियों की वजह से यहां पार्टी का हो जाएगा अंत'
Fri, 02 Dec 2022 11:37 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:37 PM IST
सार
मशकूर अहमद ने पत्र में कहा है कि आसिम राजा और उनके आका को भलीभांति यह पता है कि उनको उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। इस वजह से वो अभी से माहौल बनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा के प्रत्याशी के चयन के बाद बगावत का झंडा बुलंद करने वाले मशकूर अहमद मुन्ना ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र भेजकर कहा कि एक नेता की नीतियों की वजह से रामपुर में सपा का अंत हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि लोकसभा के उपचुनाव में उस नेता के कहने पर आसिम राजा को प्रत्याशी बना दिया था, जिनका अपना कोई जनाधार नहीं है। परिणामस्वरूप वो चुनाव हार गए। अब विधानसभा के उपचुनाव में भी उनको ही प्रत्याशी बना दिया गया। इससे बड़ी संख्या में लोग पार्टी से नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र में कहा है कि आसिम राजा और उनके आका को भलीभांति यह पता है कि उनको उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। इस वजह से वो अभी से माहौल बनाने में लगे हुए हैं। कभी पुलिस प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हैं तो कभी ऐसे भाषण देते हैं जिससे माहौल खराब हो। उन्होंने कहा कि आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस एक खास वर्ग के लोगों को वोट डालने से रोकेगी। उनको जनसभाओं में जाने दिया जा रहा है। ऐसा नहीं है इस वर्ग के लोग तो पार्टी से नाराज चल रहे हैं। उनको पुलिस क्यों रोकेगी, वो खुद ही इनकी सभाओं में नहीं जा रहे हैं। मुन्ना ने अखिलेश यादव से कहा है कि मुझे पूरे उम्मीद है कि आप रामपुर में पार्टी को बचाने के लिए जरूर कोई न कोई निर्णय जरूर लेंगे।
विज्ञापन