{"_id":"61fd5eef539a38770f2ee6c5","slug":"maruti-suzuki-eeco-overturns-uncontrollably-on-speed-breaker-in-rampur-up-five-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की खुशियां मातम में बदलीं: रामपुर में स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी मारुति ईको, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: रामपुर में स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी मारुति ईको, पांच की मौत
Sat, 05 Feb 2022 06:09 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा(रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा(रामपुर)
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 05 Feb 2022 06:09 AM IST
सार
सड़क हादसे में पूरन दिवाकर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को पूरन दिवाकर की बेटी की एक वैवाहिक रस्म थी तो शनिवार को बरात आनी थी। लेकिन, बरात की शहनाइयों की जगह घर में मौत की चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
घटनास्थल में मौजूद पुलिस अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टांडा थाना क्षेत्र के सीकमपुर गांव के निकट एक मारुति ईको कार स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार छह लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के जयंतीपुर मोहल्ला थाना मझोला निवासी पूरन दिवाकर (50) की बेटी गीता का रिश्ता उत्तराखंड के काशीपुर के निकट सुल्तानपुर पट्टी निवासी कन्हैया दिवाकर से तय हुआ था। शुक्रवार को पूरन दिवाकर की बेटी गीता की लगुन की रस्म होनी थी। इसके लिए पूरन दिवाकर अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ सुल्तानपुर पट्टी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात वहां से वापस लौटते समय रात करीब नौ बजे हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार ईको कार सीकमपुर गांव पर बने स्पीड ब्रेकर पर रफ्तार में चढ़कर अनियंत्रित हो गई और बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार पूरन दिवाकर (50) उनके साले विनोद दिवाकर (45), देवेंद्र सिंह तोमर (45), मुकेश वर्मा (30) और परमवीर सिंह (30) ठाकुर की मौत हो गई।
जबकि चालक हरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी टांडा भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शव भी पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए हैं। हादसे की सूचना पर देर रात ही परिजन भी रामपुर पहुंच गए।
शादी की खुशियां मातम में बदली, घर बरात आने की जगह उठेंगी अर्थी
सड़क हादसे में पूरन दिवाकर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को पूरन दिवाकर की बेटी की लगुन की रस्म थी तो शनिवार को बरात आनी थी। लेकिन, बरात की शहनाइयों की जगह घर में मौत की चीख-पुकार मच गई। एक हादसे ने खुशी के माहौल को गम में बदल दिया। जहां शनिवार को बेटी गीता को पिता पूरन विदा करते तो वहां एक अनहोनी के बाद अब पूरन की अर्थी को गीता विदा करेगी। हादसे की सूचना के बाद वर पक्ष के परिजन भी रात में ही टांडा पहुंच गए।