फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   married women died

Rampur News: विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
married women died
टांडा। क्षेत्र के ग्राम लांबाखेड़ा में नवविवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्राम में पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने सुसराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी ना होने पर हत्या का आरोप लगाते हंगामा कर दिया। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना भगतपुर ग्राम बिलाकूदान निवासी शाहिद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसने अपनी बहन फरजाना की शादी ग्राम लांबाखेड़ा निवासी व्यक्ति से बीती 25 फरवरी को की थी। शादी में उसने अपनी क्षमता से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन उसकी बहन के सुसराल वाले दान दहेज से खुश नही थे। वह एक ऑल्टो कार तथा पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। जिसके लिए वो उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगे। जब इसकी जानकारी उन्हे हुई तो कई बार दोनो पक्षों में पंचायतें हुई। लेकिन उसकी बहन के सुसराली अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। एक जून को उसकी बहन ने फोन पर बताया की उसकी सुसराल पक्ष के लिए लगातार पांच लाख रुपए और एक ऑल्टो की मांग कर रहे है और मांग पूरी ना होने पर हत्या करने की धमकी दे रहे है। बृहस्पतिवार को उसके पास फोन आया उसकी बहन को उसके सुसराल वालों ने हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही वो लोग अपनी बहन की सुसराल पहुंचे तो देखा की उसके बहन एक चारपाई पर पड़ी है और उसकी सुसराल वाले घर से गायब है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed