{"_id":"62625046be6b084f2b16cd4c","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-marriage-took-place-two-months-ago-family-members-accused-of-dowry-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Fri, 22 Apr 2022 12:23 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:23 PM IST
सार
ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि मध्य रात्रि में उन्होंने अंजलि को फंदे पर लटका हुआ देखा था, जिस पर तुरंत शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे थे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विवाहिता (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर के शाहबाद तहसील क्षेत्र के रेवड़ी कला गांव में शादी के दो माह बाद ही एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
जनपद संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव डारनी निवासी विजय सिंह ने अपनी बेटी अंजलि (20) की शादी रेवड़ी कलां निवासी बब्लू के साथ 21 फरवरी को की थी। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी के दो माह बाद गुरुवार की रात को मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की पिटाई की थी और दहेज की मांग कर रहे थे। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि दहेज में अपाचे के जगह पल्सर बाइक की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि मध्य रात्रि में उन्होंने अंजलि को फंदे पर लटका हुआ देखा था, जिस पर तुरंत शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे थे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रेवड़ी कलां चौकी प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन