{"_id":"68f28accf6a1526176001306","slug":"markets-are-decked-up-for-dhanteras-crowds-are-expected-today-rampur-news-c-282-1-rmp1001-156026-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: धनतेरस के लिए सज गए बाजार, आज उमड़ेगी बाजार में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: धनतेरस के लिए सज गए बाजार, आज उमड़ेगी बाजार में भीड़
विज्ञापन
रामपुर। आज धनतेरस का त्योहार है और इसके लिए बाजार सजकर तैयार है। दुकानदारों ने दिल्ली के साथ अन्य राज्यों से बर्तनों का आकर्षक कलेक्शन दुकानों पर लगाया है। बाजार में गिलास, प्लेटें, चम्मच, कटोरी और अन्य वस्तुएं नई डिजाइन की पहुंची हैं। दुकानदार त्योहार को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं ग्राहक भी इस बार खरीदारी के लिए काफी उत्सुक हैं।
त्योहार को लेकर पिछले एक हफ्ते से दुकानदार अपनी दुकानें लगा रहे हैं। इसमें खासतौर पर ज्वालानगर, मिस्टनगंज और सिविल लाइंस में बड़ी दुकानें हैं, जिसमें इस बार बर्तनों का अलग कलेक्शन मिलेगा। बाजार में डिजाइन की गई चम्मच, कटोरी, थाल आकर्षक तरीके से लगाई गई हैं। जिसकी खरीदारी की काफी संभावना है।
हालांकि धनतेरस के त्योहार से पहले ही लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। ज्वालानगर में खासतौर पर लोगाें ने खरीदारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा मिस्टनगंज में प्रत्येक दुकान पर झालरें पड़ी हुई हैं। यहां बर्तनों की चमक देखी जा सकती है। इसके अलावा सिविल लाइंस में भी दुकानों पर लोग बर्तनों की खरीदारी करने के लिए उत्साहित हैं। देर शाम से ही तैयारियों के बीच लाइटें जगमग हो गई और लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। व्यापारी और दुकानदार दोनों ही त्योहार के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
झाड़ू और नमक की भी खरीदारी
इस बार व्यापारी त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। धनतेरस के दिन झाड़ू और नमक की खरीदारी करना शुभ रहती है। ऐसे में बाजार में झाडू भी उपलब्ध है। इसमें 50 से लेकर 150 रुपये तक की झाड़ू उपलब्ध है।
-- -- -- --
बाजार में बिक रहे बर्तन
बाजार में गिलास 15 से 50 रुपये, थाली 50 से 180 रुपये, कटोरी 15 से 80 रुपये और टिफिन 50 से 180 रुपये तक में उपलब्ध हैं। बर्तनों के साथ नमक की भी खरीदारी त्योहार पर शुभ मानी जाती है, जिसकी दुकानों पर अलग से व्यवस्था की गई है।