फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   market open

साप्ताहिक बंदी के बाद खुले बाजार, ग्राहकों से रहे गुलजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
market open
रामपुर। दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद शहर के बाजार खुले तो बाजार ग्राहकों से गुलजार हो गए। किराना स्टोर से लेकर तमाम दुकानों तक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोग सामान की खरीदारी करते नजर आए। इसके अलावा दफ्तरों में भी कामकाज शुरू हो गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक शुक्रवार को रात नौ बजे से सोमवार को सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन का एलान किया गया है। इसी के तहत रामपुर में दो दिन की साप्ताहिक बंदी थी, जिस वजह से शहर के सभी बाजार बंद थे। सिर्फ जरूरी सेवाओं का ही संचालन हो रहा था। दूध और दवाओं की होम डिलीवरी की जा रही थी लेकिन, सोमवार को सुबह पांच बजे के बाद से लॉकडाउन खत्म हो गया, इसके बाद शहर के सभी बाजार खुल गए। ज्वाला नगर, मिस्टन गंज, पुराना गंज, बाजार नसरूल्ला खां समेत सभी बाजारों में लोगों की भीड़भाड़ नजर आई। जिंदगी पूरी रफ्तार से पटरी पर दौड़ने लगी। सरकारी और निजी दफ्तर भी खुल गए। सामान्य दिनों की भांति कामकाज हुआ। इस दौरान अधिकांश लोगों ने मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed