फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Many vehicles burnt to ashes in a fire

आग में कई वाहन जलकर हुए राख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Many vehicles burnt to ashes in a fire
रामपुर में रविवार की शाम तिलक कालोनी में केमिकल के गोदाम में लगी भयंकर आग से जली स्कूटी। - फोटो : RAMPUR
रामपुर। मैंथा गोदाम में लगी आग से आसपास खड़े दो पहिया वाहन जलकर बुरी तरह से राख हो गए। आग को बुझाने काम देर रात तक जारी था।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलक कालोनी में रविवार रात को मैंथा गोदाम में आग लग गई थी। आग ने धीरे धीरे करके एक विकराल रुप ले लिया था।जिसके बाद इस आग की चपेट में आसपास के कई मकान भी चपेट मे आए गए थे।इस आग में आसपास खड़ी करीब पांच बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। मौके पर खड़ी पुलिस लगातार लोगों से बाइक हटाने को कहे रही थी। लेकिन वहां पर खड़े लोग पुलिस की सुनने को तैयार नहीं थे। इस तरह से करीब पांच वाहन जलकर पूरी तरह से राख हो गए। पुलिस ने उन सभी वाहनो को एक किनारे लगवाया।उसके बाद आग वाली जगह को पूरी तरह से बंद कर दिया।लोगों को आगे नही जाने दिया जा रहा था।जबकि कुछ घर तो पूरी तरह से काले पड़ गए। इस भयकर आग को बुझाने में कुछ फायर कर्मियों के हाथों में छाले तक पड़ गए। लेकिन उसके बाद भी वह लोग आग को बुझाने में लगे हुए थे।देर रात तक आग को बुझाने का काम चल रहा था।पुलिस लगातार लोगों को वहां से हटा रही थी।
दीवारे और नाले कूदकर भागे लोग
रामपुर।जब गोदाम के आसपास के लोगों ने देखा कि आग नही बुझ पा रही है,तो आसपास के कुछ दुकानदार और रिक्शे ठेले वाले एक रास्ता बंद होने के कारण दूसरा रास्ता देखकर दीवार और स्वार रोड पर बह रहे नाले से कूदकर एक सुुरक्षित स्थान तक पहुंचे।इस दौरान काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

कई लोग आए दहशत में
रामपुर। आस पास घरों में रहने वाले कई लोग इस आग को देखकर दशहत में आ गए। लोगों का रोना पीटना जारी था।
देर शाम को एक मैंथा गोदाम में आग लग जाने के बाद आसपास के लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरु कर दिया था।इस आग की भयंकर लपटों को देखकर कुछ लोग तो दहशत में आ गए। जबकि कुछ लोगों की जुबान पर बस एक ही शब्द था कि इस हादसे में किसी की जान न जाए।

रामपुर में रविवार की शाम तिलक कालोनी में केमिकल के गोदाम में लगी भयंकर आग से जली बाईक व मौजूद पुलि?

रामपुर में रविवार की शाम तिलक कालोनी में केमिकल के गोदाम में लगी भयंकर आग से जली बाईक व मौजूद पुलि?- फोटो : RAMPUR

रामपुर में रविवार की शाम तिलक कालोनी में केमिकल के गोदाम में लगी भयंकर आग से जली बाईक।

रामपुर में रविवार की शाम तिलक कालोनी में केमिकल के गोदाम में लगी भयंकर आग से जली बाईक।- फोटो : RAMPUR

रामपुर में रविवार की शाम तिलक कालोनी में केमिकल के गोदाम में लगी भयंकर आग की चपेट में जलती दुकानो?

रामपुर में रविवार की शाम तिलक कालोनी में केमिकल के गोदाम में लगी भयंकर आग की चपेट में जलती दुकानो?- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed