{"_id":"60465aa48ebc3eda731b9559","slug":"maid-eleven-win-cricket-turnament-in-rampur-rampur-news-sml363531859","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में मैड इलेवन ने जीता क्रिकेट खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में मैड इलेवन ने जीता क्रिकेट खिताब
विज्ञापन
मैड ब्वॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता बनने के बाद ट्राफी के साथ
- फोटो : RAMPUR-HP
ब्रौ (कुल्लू)। कोयल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर मैड ब्वॉयज कमलाऊ की टीम ने कब्जा किया है। फाइनल मुकाबले में मैड ब्वॉयज ने मेजबान कोयल को करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की ओर से शुभम ने शानदार अर्ध शतकीय पारी खेली।
फाइनल मुकाबले में मैड ब्वॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 126 रन बनाए। इसमें शुभम ने शानदार 60 रनों की पारी खेली। मगर लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोयल की टीम शुरू में ही लड़खड़ा गई। गेंदबाज माइकल गोस्वमी ने पहले ही ओवर में घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल कर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी और मुकाबला एकतरफा कर दिया।
इसके बाद कोयल की टीम 70 रन पर ही ढेर हो गई। प्रतियोगिता में शुभम को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में गड़ेज पंचायत के प्रधान दारा सिंह कायथ बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने संबोधन में खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने की अपील की। युवक मंडल कोयल अध्यक्ष रजनीश कायथ, केशव शर्मा, मूलराज गोस्वामी, मदन लाल कश्यप, सोनू, विपिन, हर्ष और बलवंत सहित बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।