{"_id":"58b090b54f1c1b2b69b27048","slug":"maha-shivaratri-cheers-from-the-pagoda-gunje","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर जयकारों से गूंजे शिवालय
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के पंजाबनगर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करते शिवभक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक को सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के उद्घोषों से गूंज उठे। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना कर सुख समृद्धि और शांति की कामना की।
ऐतिहासिक शिव मंदिर रठौंडा पर महाशिव रात्रि पर्व पर रात ढाई बजे मंदिर के कपाट खुल गए। जिसके खुलते ही मंदिर पुजारी पूजन और जलाभिषेक किया। बाद में कांवडि़ए जत्थे और श्रद्धालु जलाभिषेक को घुस गए। जयघोष एवं घंटों की टनकार गूंजने लगी।\
श्रदृलुओं की भीड के कारण आपस में आपाधापी मच गई और जलाभिषेक को धक्का-मुक्की होती रही। कावडियों के जत्थों और श्रदालुओं का पूरे दिन आने-जाने का क्रम रहा। इधर, शहर के भमरौवा स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में सूर्योदय से पूर्व ही भक्तों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं।
विज्ञापन
श्री पातालेश्वर शिवालय सेवा ट्रस्ट की ओर से जारी विज्ञप्ति में पांच लाख भक्तों द्वारा जलाभिषेक का दावा किया है, शिव भक्तों के लिए उपवास के लिए भंडारा भी कराए गए। उधर, पंजाबनगर के श्री ओम नागेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों की भीड़ इतनी थी कि लाइन मंदिर से बाहर काफी दूर तक लगी रही।
कई घंटों तक लाइन में लगने के बाद लोगों ने बारी-बारी से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और प्रसाद चढ़ाकर माथा टेका। इधर, स्वार, टांडा, सैफनी, मसवासी, शाहबाद, मिलकखानम के शिवमंदिरों में भी शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर मनौतियां मांगी। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मंदिरों के आसपास मौजूद रहे।