{"_id":"695568d347084e1d080fe121","slug":"machinery-is-not-available-for-milk-peoples-problems-keep-increasing-rampur-news-c-282-1-rmp1001-161123-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कचरे से नहीं मिल रही निजात, लोगों की बढ़ रही मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कचरे से नहीं मिल रही निजात, लोगों की बढ़ रही मुश्किलें
विज्ञापन
रामपुर। शहर के कई इलाकों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था ठप्प होने के कारण नागरिकों को कचरे के ढेर और गंदगी से जूझना पड़ रहा है। शाहबाद गेट, शौकत अली रोड और एलआईसी रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आए दिन कचरा जमा देखा जा सकता है, जबकि नगर पालिका को लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
शहर के 43 वार्डों में रोजाना लगभग 141 टन कचरा गीला और सूखा उत्पन्न होता है, जिसे अस्थाई ट्रंचिंग ग्राउंड बमनपुरी और हजरतपुर में ले जाया जाता है। हालांकि, कई मोहल्लों में कचरा वाहनों के न पहुंचने से कूड़े के ढेर बनते जा रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि कचरा संग्रहण कुछ चुनिंदा इलाकों तक ही सीमित है और कई गलियों में वाहन नहीं आते। साथ ही, डस्टबिन भरने के बाद कचरा सड़क पर बिखर जाता है, लेकिन सफाई कर्मी उसे समय से नहीं उठाते।
हालांकि नए साल के मौके पर कुछ इलाकों में सफाई दिखाई दी, लेकिन अभी भी कई क्षेत्रों में कचरे के ढेर बने हुए हैं। नागरिकों ने नगर पालिका से व्यवस्था में सुधार और नियमित कचरा संग्रहण की मांग की है।
विज्ञापन
क्या कहते है लोग--
न तो कचरा उठान हो रहा है और न ही इस कचरे का निस्तारण हो रहा है। अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड में कचरा अभी भी फेंका जा रहा है। बताया गया था कि रिसाइकिल होगा वह भी व्यवस्था अब तक शुरू नहीं हो सकी है।
-बाबू खां
शहर में कई इलाकों में कचरा पड़ा रहता है। अगर तीतरवाली पाकड़ की बात करे तो यहां पर कचरा पालिका के रिक्शा ठेला में कई दिन तक कूड़ा पड़ा रहता है और इसको फेंका नहीं जाता और लोग परेशान होते हैं।
-सफी खां
हम अपने इलाके में सफाई नहीं रखेंगे तो बीमारियां पनपेंगी। पालिका के साथ लोगों को भी जागरूक होना होगा कि कचरे को जहां-तहां न फेंका जाए। इससे बीमारियां लगने का खतरा बना रहता है।
-महबूब खां
शहर में न तो कचरा उठान हो रहा है और न ही नाली-नालों की सफाई हो पा रही है। शिकायतें भी सभी बेअसर हो रही हैं। गाड़ी न आने पर लोग मोहल्लों में ही कचरा इकट्ठा करते रहते हैं।
-नादिश खां
शहर में प्रत्येक जगहों पर रोजाना साफ-सफाई होती है। सफाई कर्मी नियमित रूप से मोहल्लों में झाडू लगाते हैं। इसके अलावा गाड़ी भी इलाकों तक जाती है। यदि किसी मोहल्ले में कचरे की दिक्कत है तो उसको दूर करवा दिया जाएगा। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, रामपुर।

क्या कहते है लोग