फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lucknow royal won the match

मिनी आईपीएल में लखनऊ रॉयल की शानदार जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
lucknow royal won the match
रामपुर। मिनी आईपीएल में लखनऊ रॉयल और कोलकाता किंग्स की टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। जिसमें जैनुल आबेदीन और अहमद नवाज मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में पहला मैच में लखनऊ रॉयल और चेन्नई किंग्स के बीच हुआ। जिसमें लखनऊ रॉयल के कप्तान रबी चावला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 140 रन बनाए। जबाव में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई किंग्स की टीम 76 रन पर ऑलआउट हो गई। लखनऊ रॉयल जैनुल आबेदीन मैन ऑफ द ममैच रहे। जबकि, गेम चेंजिंग अवार्ड कुणाल चौधरी रहे। दूसरा मैच दिल्ली स्ट्राइक्स और कोलकाता किंग्स के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 96 रन बनाए। जबाव में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली स्ट्राइक्स की टीम 79 रन ऑलआउट हो गई। दिल्ली स्ट्राइक्स की तरफ से डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 19 गेंदो में 20 रन बनाए, जिसमें एक लंबा छक्का भी मारा। मैन ऑफ द मैच अहमद नवाज रहे और गेम चेंजिंग अवार्ड शानवाज राना को दिया गया। आयोजक मुफीद, नपवेद, मुनीर, अफजाल, फरमान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed