फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lovers couple got married in Rampur s Milak Kotwali

एक ऐसा विवाह: कोतवाली में प्रेमी जोड़े ने साथ जीने-मरने की खाईं कसमें, प्रेमी ने शादी से किया था इनकार, फिर ऐसे बनी बात

Thu, 21 Apr 2022 07:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Apr 2022 07:34 PM IST
सार

रामपुर की मिलक कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में रहने वाले युवक-युवती का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह महीने पहले घरवालों ने उनकी शादी कर दी थी। इसके बाद लकड़े की ओर से शादी के इनकार पर लड़की के घरवालों ने मामले की शिकायत पुलिस की। पुलिस ने दोनों को समझाकर उनका विवाह कर दिया है।

विज्ञापन
Lovers couple got married in Rampur s Milak Kotwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर में मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को क्षेत्र के ही एक अन्य गांव की युवती से प्रेम हो गया। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसकी जानकारी प्रेमी जोड़े के परिजनों को हुई तो करीब छह महीने पहले उन्होंने विवाह तय कर दिया लेकिन, समय बीतने के बाद भी विवाह नहीं हुआ। आरोप है कि इस बीच युवक ने युवती से विवाह के लिए इनकार कर दिया। जिस पर पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े का कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में विवाह करा दिया गया।

विज्ञापन


क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के एक प्रेमी जोड़े में लड़के की ओर से शादी तय होने के बाद इनकार करने पर युवती व परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई थी। जिस पर गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को बातचीत के लिए कोतवाली में बुला लिया गया। पुलिस के सामने युवती ने युवक के साथ शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन युवक लगातार विवाह करने से इनकार करता रहा। जिस पर पुलिस के समझाने पर युवक व परिजन विवाह को तैयार हो गए।

विज्ञापन

युवक के शादी से मना करने पर युवती ने पुलिस की शिकायत
कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती और युवक के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवारों की सहमति के बाद छह महीने पहले उनका विवाह तय कर दिया गया था। कुछ समय बाद युवक शादी से इनकार करने लगा। जिसके बाद युवती ने एसपी से मामले को लेकर शिकायत की। एसपी के आदेश पर दोनों के परिवारों को वार्ता के लिए कोतवाली बुलाया गया। दोनों परिवारों की सहमति से दोनों ने कोतवाली स्थित मंदिर में जयमाला डालकर एक-दूजे के हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed