Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Loss worth thousands due to cylinder fire

Rampur News: सिलिंडर में आग लगने से हजारों का नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Loss worth thousands due to cylinder fire
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र के आगापुर में एक घर सिलिंडर ने अचानक आग पकड़ ली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव निवासी रजा हुसैन के घर में 11वीं शरीफ की फातेहा दिलाने का कार्यक्रम चल रहा था। घर की महिलाओं ने जैसे ही गैस का चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई, वैसे ही चूल्हे में लगे सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। इससे घर के लोग जान बचाकर बाहर भाग गए। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए।
मोहल्ले के लोगों ने जलते हुए सिलिंडर को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। साथ ही फायर ब्रिगेड को घर वालों ने सूचित कर दिया। करीब आधे घंटे में पहुंची फायर ब्रिगेड ने मुश्किल तमाम आग पर काबू पाया। फायर विभाग के मुताबिक आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं गृह स्वामी रजा हुसैन ने बताया कि घर का काफी सामान जल गया।
विज्ञापन


----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम का होर्डिंग फाड़ने पर मुकदमा दर्ज
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लगे होर्डिंग में पीएम के फोटो को फाड़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने होर्डिंग को ठीक कराया। जिसके बाद पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित गांधी समाधि के पास एक होर्डिंग लगा हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगा हुआ था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि होर्डिंग में से प्रधानमंत्री के फोटो को फाड़ दिया है। जानकारी पर उपनिरीक्षक राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और होर्डिंग को ठीक कराया। प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद

जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।

जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।- फोटो : जिया गांव में गांव चलो अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित जेपी नड्डा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed