फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Looted people posing as police in two villages of Rampur, beat people when stopped

पुलिस बनकर घरों में घुसे बदमाश: रामपुर के दो गांवों में परिवारों को बंधक बनाकर लूट, विरोध पर लोगों को पीटा

Sat, 09 Sep 2023 08:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिलक (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, मिलक (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Sep 2023 08:29 PM IST
सार

धनेली पूर्वी गांव में बदमाश रेलवे पुलिस बताकर देर रात लोगों के घरों में घुसे। इसके बाद आरोपियों ने लोगों से मारपीट कर उनके घरों से नकदी और जेवर लूटकर ले गए। इसका विरोध करने पर उन्होंने लोगों से अभद्रता भी की। 

विज्ञापन
Looted people posing as police in two villages of Rampur, beat people when stopped
बदमाशों के हमले में घायल बुजुर्ग और घटना के बारे में बताता युवा - फोटो : संवाद

विस्तार

मिलक के गांव धनेली पूर्वी में शुक्रवार की रात रेलवे का सिपाही बताकर गांव निवासी वीरपाल के घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। लूट की दूसरा घटना गांव क्योरार हरिशंकर मौर्य के घर हुई। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी को मारपीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों लूट की घटनाओं को चोरी में दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव धनेली पूर्वी निवासी वीरपाल कश्यप देर रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा देखने के बाद घर पर पहुंचे थे। रात करीब दो बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने रेलवे का सिपाही बताते हुए दरवाजा खुलवाया।

विज्ञापन

दरवाजा खुलते ही चारों बदमाश घर में घुस आए और तमंचे के बल पर परिवार के पांचों सदस्यों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश 50 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने उन्हें बंधनमुक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं लूट की दूसरी घटना क्योरार गांव में हुई। गांव निवासी हरिशंकर मौर्य शुक्रवार की रात परिवार के साथ सो रहा था। रात के एक बजे के बाद चार नकाबपोश बदमाश घर की दीवार कूदकर घर में घुस आए और हरिशंकर को कब्जे में ले लिया।

बदमाशों ने हरिशंकर से रुपये देने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। जिस पर बदमाशों ने उसकी पत्नी, दो बेटे और पुत्रवधू को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दो संदूकों का ताले तोड़कर 14 हजार रुपये की नकदी और जेवर लूट लिए।

हरिशंकर मौर्य ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके सिर पर तमंचे की बट से वार कर घायल कर दिया। बदमाश पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित परिवार ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी गांव पहुंची। पीड़ित हरिशंकर मौर्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 



दो गांव में चोरी की घटनाएं हुई है। पीड़ितों ने तहरीर में तमंचे के बल पर घटना को अंजाम देने की बात नहीं कही है। दोनों तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। -अजयपाल सिंह, मिलक कोतवाली प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed