{"_id":"620bf82ed0db1d252f10c4fe","slug":"loot-with-trader-swar-news-mbd418976338","type":"story","status":"publish","title_hn":"दढ़ियाल में दिनदहाड़े व्यापारी से 45 हजार लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दढ़ियाल में दिनदहाड़े व्यापारी से 45 हजार लूटा
विज्ञापन
दढ़ियाल (रामपुर)। टांडा-बाजपुर मार्ग पर मंगलवार को दिनदहाड़े गेहूं व्यापारी से दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 42 हजार रुपये की नकदी लूट ली। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
टांडा के मोहल्ला यूसुफ चौक निवासी मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद जकी गेहूं के व्यापारी हैं। मंगलवार को वह उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित व्यापारी से रकम लेने गए थे। शाम करीब चार बजे वह टांडा - बाजपुर मार्ग पर त्रिवेणी चीनी मिल और ग्राम सरकथल के बीच से गुजर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। एक बदमाश ने उस पर तमंचा तान दिया और व्यापारी की जेब में रखी 45 हजार नकदी निकाल ली। इसके बाद एक बदमाश ने उसकी बाइक की चाबी भी निकाल ली और तमंचा लहराते हुए दोनों बदमाश फरार हो गए। बताया जाता है कि एक बदमाश हेलमेट और दूसरा कैप से अपना मुंह छुपाए हुए था।
व्यापारी ने घटना की जानकारी चौकी द़ढ़ियाल पुलिस को मोबाइल से दी। इसके चलते पुलिस में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने का प्रयास भी किया, लेकिन नाकामी हाथ लगी। चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। सड़क किनारे सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।