फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in anchora villege

ऐंचोरा गांव में बंधक बनाकर युवक के घर चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
loot in anchora villege
रामपुर। मिलक कोतवाली क्षेत्र के ऐंचोरा गांव में शनिवार रात बदमाश एक मकान मालिक को बंधक बनाकर लाखों का माल लूटकर ले गए। पीड़ित ने आभूषण और नगदी सहित करीब चार लाख की लूट होना बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मिलक कोतवाली क्षेत्र के ऐंचोरा गांव निवासी कौशल कुमार पास में ही बने एक क्रय केंद्र पर काम करता है। शनिवार रात को कौशल खाना खाने के बाद पत्नी और छह साल के बेटे के साथ कमरे में सोने चला गया था। इस दौरान आधी रात को चोर घर के पीछे से जीने के रास्ते से घर में घुस आ गए। इस बीच आहट होने पर कौशल जाग गया और कमरे से बाहर निकल आया। इस दौरान तीन बदमाशों ने कौशल को पकड़ लिया। बदमाशों ने उसे चरपाई से बांध दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

एक बदमाश उसे गन प्वाइंट पर लिए रहा और दो बदमाशों ने अलमारी और संदूक को खंगाल लिया।बदमाश अलमारी में रखी करीब 2.75 लाख की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए। जाते समय बदमाशों ने पुलिस को बताने पर जान की धमकी भी दी। लूट की वारदात से परिवार में दहशत हो गई। सुबह होने पर कौशल ने पुलिस को लूट की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल की। कौशल ने बताया कि घर में तीन सशस्त्र बदमाश घुसे थे, जो पीछे से जीने के रास्ते से अंदर आए थे। बदमाशों ने हथियारों के बल आतंकित कर लूट को अंजाम दिया। बदमाशों के जाने के बाद उनके बेटे ने किसी तरह खोला। बदमाश जाते हुए भी पुलिस में शिकायत करने पर जान की धमकी देकर गए।

लूट की घटना को चोरी में किया दर्ज
पुलिस किस तरह अपराध नियंत्रण कर रही है, इस मामले में हुई रिपोर्ट से समझा जा सकता है। लूट की घटना की रिपोर्ट चोरी में दर्ज किए जाने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोग सवाल उठा रहे हैं। उधर, मिलक कोतवाली प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed