{"_id":"591a05724f1c1bcf3bf233ab","slug":"loot-from-pertrol-pump-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मैनेजर से 3 लाख 29 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मैनेजर से 3 लाख 29 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो स्वार /रामपुर
Updated Tue, 16 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
स्वार में लूट का शिकार हुए पेट्रोल पंप मैनेजर से पूछताछ करते एएसपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिनदहाड़े बैंक में कैश जमा करने आ रहे पेट्रोल पंप मैनेजर की बाइक को ओवरटेक कर सशस्त्र नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने मैनेजर को रोक लिया। और उसे गनप्वाइंट पर लेकर डरा धमका मारपीट करते हुए 3 लाख 29 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। दिन दहाड़े हुई लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा ले पेट्रोल पंप मैनेजर से पूछताछ की।
सोमवार को स्वार बिलासपुर मार्ग गांव रजानगर स्थित नूर किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप से मैनेजर गांव भोटवक्काल निवासी दिलीप कुमार पुत्र हरद्वारी लाल लगभग 11:30 बजे पेट्रोल पंप से 3 लाख 29 हजार रुपये का कैश लेकर बाइक से नगर स्थित स्टेट बैंक में जमा करने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह स्वार- बिलासपुर मार्ग स्थित बहादर के मझरे से निकला कि तभी पीछे से सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर आए तीन सशस्त्र नकाबपोश बदमाशोें ने बाइक को ओवरटेक कर मैनेजर को गनप्वाइंट पर ले लिया। डरा धमका कर थैले व जेब में रखी नकदी छीनना चाही मैनेजर ने विरोध किया तो दो बदमाशों ने बाइक से उतर कर मारपीट करते हुए रकम से भरा थैला व जेब में रखी दो हजार रुपये नोट की करेंसी लूट ली। मोबाइल सहित बाइक की चाबी भी छीन ली और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।
विज्ञापन
मैनेजर ने राहगीरों को रोक कर अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ लग गई। मैनेजर ने मौके पर मौजूद रहगीर का मोबाइल लेकर अपने साथ घटित घटना की सूचना पेट्रोल पंप मालिक थाना अजीमनगर के गांव इमरती निवासी जाहिद हुसैन पुत्र आबिद हुसैन को दी।
विज्ञापन
इस पर पेट्रोल पंप मालिक ने लूट की घटना की सूचना पुलिस को दी। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाल सुनील शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। और मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी की लेकिन उनका कोई सुराग नही लग सका। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक तारिक मोहम्मद, पुलिस क्षेत्राधिकारी राधे श्याम, एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंच गये और घटना स्थल का जायजा लिया। लूट का शिकार हुए पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर लूट की घटना की रिपेार्ट दर्ज की है।