फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lok Sabha Elections: Congress happy with Begum Nurbano ticket from Rampur, SP silent in Azam Khan stronghold

Lok Sabha Elections: रामपुर से बेगम नूरबानो के टिकट के कयास से कांग्रेसी गदगद, आजम खां के गढ़ में सपा खामोश

Tue, 06 Feb 2024 12:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 12:38 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं। इस बीच रामपुर सीट से पूर्व सांसद बेगम नूरबानो को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा से कांग्रेसियों में उत्साह है। दूसरी तरफ आजम के दबदबे वाली सीट पर इस कयास को बल मिलने से सपा कार्यकर्ता खामोश हो गए हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Congress happy with Begum Nurbano ticket from Rampur, SP silent in Azam Khan stronghold
कांग्रेस नेता नूरबानो और आजम खां - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट से पूर्व सांसद बेगम नूरबानो को इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा से कांग्रेसी गदगद हैं। वहीं सपाइयों ने इस पर चुप्पी साध रखी है। कांग्रेसियों का कहना है कि टिकट की घोषणा के बाद कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए सियासी घमासान शुरू हो चुका है। एक ओर जहां भाजपा चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों ने भी अपनी गतिविधियों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, वहीं बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन गठबंधन में रामपुर लोकसभा सीट कांग्रेस की झोली में जाने की संभावना है। इसको लेकर कांग्रेस और सपा में बातचीत शुरू हो चुकी है। समाजवादी पार्टी यूपी में कांग्रेस को 11 सीट देने की बात कर रही है, लेकिन अभी इस पर सहमति नहीं बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल कांग्रेस की ओर से रामपुर की सीट पर दावा ठोंका जा रहा है, जिसमें पूर्व सांसद बेगम नूरबानो का नाम तेजी से चर्चा में आया है। इस संभावना को देखते हुए कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेसी इससे खुश हैं, लेकिन सपा खेमे में खामोशी है।

सपा के पदाधिकारियों ने इस पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। अब सब की नजर गठबंधन के अंतिम फैसले पर है।

पार्टी द्वारा जो भी तय किया जाएगा उसका सम्मान किया जाएगा। हाईकमान के आदेश के बाद ही चुनाव लड़ा जाएगा। चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश है और सभी पूरी तरह तैयार हैं।  - बेगम नूरबानो, पूर्व सांसद


अभी स्थिति साफ नहीं है। पार्टी हाईकमान से आदेश मिलने के बाद कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ घोषित प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे। पार्टी का आदेश सर्वमान्य होगा। चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से पूरी तैयारी है। - धर्मेंद्र देव गुप्ता, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed