फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lodhi reaches High Court against SP MP Nadvi, notice issued

Rampur News: सपा सांसद नदवी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे लोधी, नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Lodhi reaches High Court against SP MP Nadvi, notice issued
रामपुर। सपा सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी के निर्वाचन के खिलाफ भाजपा के पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नदवी के नामांकन में कमी होने का मुद्दा उठाते हुए अपने अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए सपा सांसद को नोटिस जारी किया है। अब इस मामले की सुनवाई 21 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने अपने अधिवक्ता शरद शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है। उन्होंने सपा सांसद नदवी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने नामांकन में कई जानकारियां छुपाई हैं, जो कानूनन गलत है। उन्होंने हाईकोर्ट से सपा सांसद का निर्वाचन रद्द करने की मांग की है। अधिवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट ने सपा सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी को नोटिस जारी किया है। बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में घनश्याम लोधी को हराकर मोहिब्बुल्लाह नदवी सांसद बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed