{"_id":"d19479e90429e3e6531fe3efbc3d2e0d","slug":"litle-kid-asked-why-policeman-not-wear-helmet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकल! पुलिस वाले हेलमेट लगाकर क्यों नहीं बाइक चलाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकल! पुलिस वाले हेलमेट लगाकर क्यों नहीं बाइक चलाते
ब्यूूराे/रामपुर
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे बच्चों के बड़े सवालों ने अफसरों को भी कुछ देर के लिए सोचने पर मजबूर
विज्ञापन
कर दिया। अफसरों और पुलिसकर्मियों के वीआईपी कल्चर से जुड़े सवालों का
अफसरों ने जवाब तो दिया, लेकिन कई सवाल भी खड़े हाो गए। बच्चों ने पूछा कि
पुलिस वाले हेलमेट लगाकर बाइक क्यों नहीं चलाते?
ऐसे ही कई अन्य सवालों ने साफ जाहिर कर दिया कि कानून का पालन कराने वाले ही कानून का पालन करने को गंभीर नहीं हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एआरटीओ (प्रवर्तन) कौशलेंद्र प्रताप यादव ने शाहबाद के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शाहबाद कोतवाली के प्रभारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जब बच्चों को एआरटीओ और पुलिस वालों से सवाल पूछने की इजाजत मिली तो बच्चों के सवालों ने बड़ों के होश उड़ा दिए। बच्चों ने सवाल पूछा कि अधिकारियों की गाड़ियों के कागज क्यों चेक नहीं किए जाते हैं? पुलिस वाले बाइक पर हेलमेट लगाकर क्यों नहीं चलते हैं? ऐसे कई सवाल बच्चों ने पूछे।
अधिकारियों ने इनका जवाब तो दिया, लेकिन यह सवाल व्यवस्था पर भी थे, जिसका जवाब शायद आसान नहीं है। इसके साथ ही बच्चों ने चालकों से जुड़े सवाल भी पूछे। कार्यक्रम में यह तय किया गया कि शाहबाद चौराहे पर एक बार बच्चों का दस्ता बनाकर बसों की चेकिंग की जाएगी।