फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lineman dies due to electrocution while fixing fault in rampur

रामपुर: करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत, फाल्ट दुरुस्त करते समय हुआ हादसा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 08 May 2022 02:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 May 2022 02:55 PM IST
सार

डूंगरपुर बिजलीघर क्षेत्र में फाल्ट ठीक करते समय संविदाकर्मी लाइनमैन की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने मृतक के शव को अस्पताल के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वहीं, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Lineman dies due to electrocution while fixing fault in rampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रामपुर में बिजली की लाइन का फाल्ट दुरुस्त करते समय संविदाकर्मी बिजली के करंट की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से झुलसकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद साथी कर्मी और आसपास के लोगों ने मिलकर घायल को जिला अस्पताल लेकर आये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। जिला अस्पताल के सामने स्वार रोड पर मृतक का शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


घटना डूंगरपुर बिजलीघर क्षेत्र की है। रविवार को सुबह नौ बजे 11 केवी की लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। क्षेत्र के लोगों ने अवर अभियंता राहुल रंजन को फाल्ट की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने डूंगरपुर निवासी संविदा कर्मी गेंदन लाल उर्फ भगत सिंह (48) को लाइन ठीक करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने शट्डाउन लेकर फाल्ट को ठीक करने का काम शुरु कर दिया। सुबह करीब 9:45 बजे अचानक बिजलीघर के ही किसी कर्मचारी ने लाइन को चालू कर दिया। इससे लाइन पर काम कर रहे गेंदनलाल को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह झुलसकर नीचे गिर गए।

घटना की जानकारी संविदा कर्मी के परिजनों और उच्चाधिकारियों को दी गई। साथ ही घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। गुस्साए परिजन मृतक का शव स्वार रोड पर लेकर आए, जहां उन्होंने जाम लगा दिया। साथ ही बिजली अफसरों पर लापरवाही बरतने और शोषण करने का आरोप लगाया।
 
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। जिसके बाद जाम खुल सका

जाम लगते ही जेई हुआ फरार

जिला अस्पताल के सामने मृतक के परिजनों ने जैसे ही जाम लगाया और बिजली विभाग के प्रति अपना आक्रोश जताया, तो जेई राहुल रंजन फरार हो गया। बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर नहीं आए। हालांकि, भाजपा जिलाध्यक्ष के फोन करने के बाद एसडीओ विनय कुमार जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed