फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   light rain

कभी रिमझिम बारिश से मिली राहत तो कभी उमस भरी गर्मी ने रुलाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
light rain
रामपुर/शाहबाद। कभी रिमझिम बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली तो कभी उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया। गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। अगले तीन दिनों तक मामूली बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर मौसम करवट बदलता रहा। सुबह करीब सात तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरु हो गई। बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल पाई। इसके बाद फिर से धूप निकलने से फिर से उमस भरी गर्मी पड़ने लगी। जिससे लोग बेहाल हो गए। शाम करीब तीन बजे फिर से आसमान में काली घटाएं घिर आईं। काली घटाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरु हो गई। काफी देर तक रिमझिम बारिश होने से लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। शाम तक हवाएं चलने और आसमान में घिरी काली घटाओं ने मौसम सुहावना हो गया।शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन में मामूली बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शाहबाद क्षेत्र में बढ़ती गर्मी व तपिश से लोगों को शनिवार को राहत मिल गई। पिछले दो दिनों से क्षेतभर के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो गए थे। उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रहे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह से आसमान में हल्के बादलों ने डेरा डाल लिया। काली घटा और मौसम बदलते हु गर्मी से लोगों को राहत मिलने लगी। शनिवार शाम तक झमाझम हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इस बारिश में बच्चे और बड़े आनंद लेते हुए दिखाई दिए। झमाझम बारिश से किसानों को भी फायदा पहुंचा है। यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी बनकर बरसी है। किसानों की फसल धान और गन्ने को बड़ा फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed