फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   light rain

बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस में लोग रहे परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
light rain
रामपुर। शुक्रवार की सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद पड़ी उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी से परेशान लोग दिनभर पसीना पोछते रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन तक मामूली बारिश होने की संभावना जताई गई है।
पिछले कई दिन से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी बारिश से राहत मिल रही है तो कभी उमस भरी गर्मी पड़ने से परेशानी हो रही है। शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल घिर आए। सुबह करीब छह बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुुरू होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। काफी देेर तक हुई बूंदाबांदी के बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया तो तेज धूप निकल आई। जिससे उमस भरी गर्मी पड़ने लगी। सुबह करीब 10 बजे कुछ देर तक हुई बूंदाबांदी के बाद फिर से धूप निकल आई। तेज धूप से दिनभर पड़ी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया। लोग दिनभर पड़ी गर्मी से पसीना पौंछते रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन तक मामूली बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed