Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Light rain and wind exposed the department's shortcomings, resulting in power cuts lasting from five to 19 hours in the district.

Rampur News: हल्की बारिश और हवा ने खोली विभाग की पोल, जिले में पांच से 19 घंटे तक हुई बिजली कटौती

Sat, 02 May 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 02 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Light rain and wind exposed the department's shortcomings, resulting in power cuts lasting from five to 19 hours in the district.
रामपुर। जिले में बृहस्पतिवार को चली हल्की आंधी ने बिजली विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी। जिले में कई जगह बिजली के पोल टूट गए। इसमें से कई पोल ऐसे थे जो नीचे से खोखले हो चुके थे। आंधी के कारण पांच से 19 घंटे तक लोग बिजली के लिए परेशान रहे। कई जगह बिजली नहीं होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। लोगों का आरोप है कि हल्की आंधी के कारण जब ये हाल है तो अगर कहीं भारी आंधी आई तो बिजली व्यवस्था का क्या हाल होगा। कई लोगों ने आरोप लगाया है कि अगर विभाग समय से बिजली लाइनों को सही करता, गले पोलों को बदलता और पेड़ों की सही से लॉपिंग-चॉपिंग की होती तो ये स्थिति देखने को नहीं मिलती।
विज्ञापन

लालपुर के पास ट्रांसमिशन लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से डूंगरपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे से रात साढ़े नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा ज्वालानगर में भी लाइन पर पेड़ गिरने से रात 10 बजे तक बिजली बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------

मिलक में 12 घंटे गुल रही बीस गांवों की बिजली



मिलक। बृहस्पतिवार की रात तेज आंधी ने क्षेत्र के अनेकों गांव बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। आंधी के चलते अलग-अलग स्थानों पर पांच पेड़ गिर गए,जिससे कुछ स्थानों पर तार टूट गए। वहीं क्षेत्र में लगभग 20 गांव में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। जेई हसनैन अंसारी ने बताया कि तेज आंधी के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ गिर गए थे जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस दौरान धनेली उत्तरी, तिराह, एजन खेड़ा, पुरैनिया, लखीमपुर, बकैनिया, करनेल गंज, जमापुर आदि गांवों को 12 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।

--------------------



स्वार में बीस घंटे गुल रही डेढ़ सौ गांवों की बिजली

स्वार। बृहस्पतिवार देर शाम टांडा क्षेत्र में आई तेज आंधी ने स्वार, मिलकखानम समेत लगभग दो सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। पूरी रात अंधेरा छाया रहा और शुक्रवार सुबह तक जनजीवन प्रभावित रहा। पेट्रोलिंग के दौरान कई जगह बिजली के पोल गिरे पाए गए जबकि इंसुलेटर और क्रॉस आर्म भी क्षतिग्रस्त मिले।

------------



बिलासपुर में 19 घंटे गुल रही बिजली

बिलासपुर। बृहस्पतिवार की शाम सात आई तेज आंधी के कारण केमरी रोड, रामपुर रोड, अहरो रोड, चकफेरी रोड, नैनीताल हाईवे समेत कई स्थानों पर पेड़ की टहनियां टूट कर बिजली के तारों पर गिरी। मुल्लाखेड़ा के पास औद्योगिक लाइन पर पेड़ गिरने से तीन खंभे टूट गए। जिसके कारण दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक बहाल हो सकी। एसडीओ प्रदीप प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर लाइनों पर गिर गईं थी, जिस कारण बिजली गुल हो गई थी।

-----------------



केमरी में सात घंटे गुल रही बिजली

केमरी। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे क्षेत्र में आई तेज आंधी के साथ बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। हाईटेंशन लाइन पर पेड़ों की टहनियां गिरने से पूरे इलाके की आपूर्ति बाधित हो गई। रात में ही विद्युत् कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गिरी हुई टहनियों की कटाई - छंटाई का काम शुरू किया। उन्होंने टूटे हुए तारों की मरम्मत की और बिजली लाइन को ठीक किया। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हुई।



-------------------



टांडा में आंधी से 21 पोल और चार ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त



टांडा। नगर क्षेत्र के फीडर संख्या चार से जुड़े मोहल्ला मोतीनगर, गोदापुरी, सेंटाखेड़ा, मनिहारान और काजीपुरा समेत कई इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही। लाइन में फाल्ट को शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई। टांडा ग्रामीण और दढ़ियाल क्षेत्र के दर्जनों गांवों में 21 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा चार ट्रांसफॉर्मर भी खराब हो गए हैं।



----

क्षेत्र में कई लोहे के बिजली के पोल गल चुके हैं। हल्की हवा में ये गिर जा रहे हैं। इस कारण बृहस्पतिवार रात बिजली नहीं आई, जिससे पानी की भी दिक्कत हो गई।


- अहमद इदरीसी

बिजली विभाग पेडों की कटाई-छंटाई नहीं करता है। इस कारण बिजली के लाइनों में पेडों की टहनियां हल्की हवा में टकराने लगती हैं। इससे बिजली चले जाती है।

- सरफराज हुसैन


इस समय गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है, बिजली न होने से पंखे-कूलर बंद रहे, बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

- कफील


हमारे यहां सुबह तक बिजली नहीं आई, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो गए और पानी की समस्या भी बनी रही।

- मतलूब


तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पोल और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। टीमें लगातार मरम्मत कार्य में लगी हैं। अधिकांश फीडरों की सप्लाई बहाल कर दी गई है और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।



- शिवम सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed