{"_id":"6a03839c22a937aeb3000582","slug":"lic-employees-stage-protest-rampur-news-c-15-1-mbd1062-899820-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एलआईसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एलआईसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिलासपुर। आल इंडिया इंश्योरेंस एंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार दोपहर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन किया।
मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि बीमा कर्मी कई प्रमुख समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार से गिरफ्तार किए गए श्रमिकों एवं कार्यकर्ताओं को तुरंत और बिना शर्त रिहा करने, झूठे मुकदमे वापस लेने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, श्रमिकों का ठेकाकरण बंद करने, आठ घंटे का कार्य दिवस लागू करने, दोगुने रेट से ओवरटाइम देने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कराने की मांग की। इसके अलावा नई श्रम संहिताएं रद्द करने और एलपीजी समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने की भी मांग उठाई।
इस अवसर पर शाखा सचिव सुख लाल, शाखा अध्यक्ष मयंक जनोटी, प्रभा, नरेश सिंह, शिवराज सिंह, लालता प्रसाद, मनोज कुमार, राजीव कुमार और मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद