फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   leoperd seen in the forest of sikarpur

शिकापुर के जंगल में तेंदुआ शावकों के साथ दिखा, लेकिन पिंजरा खाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
leoperd seen in the forest of sikarpur
मसवासी (रामपुर)। शिकारपुर के जंगल में मादा तेंदुआ अपने बच्चे के साथ गांव के आसपास जंगल में घूम रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। हालांकि, वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगा रखा है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी पिंजरा खाली है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले शिकारपुर के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके चलते क्षेत्र के कई गांवों में दहशत पैदा हो गई थी। लोगों ने अकेले जंगल जाने से परहेज कर लिया। अब पता यह चला है कि तेंदुए के साथ दो शावक भी हैं। शिकारपुर के किसानों ने शावकों संग तेंदुए को घूमते देखा है, जिसके चलते दहशत फिर से कायम हो गई है। वन विभाग ने एक सप्ताह पूर्व तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया था। उसे पिंजरे तक पहुंचने के लिए लालच दिलाते हुए पिंजरे में बकरी भी बांधी गई, लेकिन दस दिन बीत गए अभी तक तेंदुआ पिंजरे के आसपास भी नहीं आया है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रदीप कुमार और शकील अहमद समेत समेत कई ग्रामीणों ने बताया की मादा तेंदुआ बच्चे के साथ जंगल में लगातार भटक रहा है, जिससे किसान अपने खेतों पर जाने से बच रहे हैं। गन्ना समेत अन्य फसलों की निराई भी नहीं कर पा रहे हैं। दहशत इतनी कि शाम होते ही शिकारपुर-बब्बरपुरी और लोहर्रा इनायत गंज संपर्क मार्ग भी सूना हो जाता है। वन विभाग के दरोगा शील कुमार ने बताया की मादा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा उस स्थान पर रखा गया है, जहां उसकी मौजूदगी के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed