फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leopard seen behind Johar University

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी के पीछे दिखा तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen behind Johar University
रामपुर। बुधवार देर रात जौहर यूनिवर्सिटी के पीछे बने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास तेंदुआ दिखाई दिया। कार से जा रहे एक व्यापारी ने तेंदुआ देखने के बाद वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम काफी छानबीन की लेकिन, तेंदुआ के पदचिह्न भी नहीं मिले। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए, लेकिन तेंदुआ का कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को रात करीब 11 बजे के चावल व्यापारी मो. अजहर जौहर यूनिवर्सिटी के पीछे स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास से कार से जा रहे थे। तभी उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ देखते ही उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने यूनिवर्सिटी के पीछे और गेस्ट हाऊस के चारों ओर सर्च अभियान चलाया लेकिन, तेंदुआ के पदचिन्ह भी नहीं दिखाई दिए। इसके बाद टीम वापस लौट गयी। सुबह करीब 10 बजे के फिर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तेंदुआ का कोई सुराग नहीं लगा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में भी तेंदुआ नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन

डीएफओ राजीव कुमार ने कहा कि रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के पीछे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास व्यापारी ने तेंदुआ दिखाई देने की सूचना दी थी। अभी तक तेंदुआ के पदचिह्न नहीं मिले हैं। एहतिहात के तौर पर टीम कांबिंग कर रही है। अगर तेंदुआ के पदचिह्न मिलते हैं तो पिंजरा लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed