फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leopard left in Amangarh Tiger Reserve

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ा तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Leopard left in Amangarh Tiger Reserve
मसवासी (रामपुर)। क्षेत्र के गांव आर्सल-पार्सल के जंगल में वन विभाग की टीम के द्वारा पिंजरा लगाकर मंगलवार को पकड़े गए तेंदुए को बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व नजीबाबाद में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव आर्सल-पार्सल के जंगल में बीते करीब डेढ़ माह पूर्व तेंदुआ देखा गया था। गांव के पूर्व प्रधान सरदार सतनाम सिंह रंधावा के फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुए की चहलकदमी की फुटेज कैद हुई थी। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल में तेंदुए को पकड़ने के उद्देश्य से पिंजरा लगा दिया था। पिंजरे में बकरी को बांधा गया था। वन विभाग की टीम को कामयाबी मिली और शिकार की तलाश में भटका तेंदुआ मंगलवार को पिंजरे में कैद हो गया था। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। जिला वन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को चिकित्सीय परीक्षण कराने के पश्चात अमानगढ़ टाइगर रिजर्व नजीबाबाद में सकुशल छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed