फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leopard attacks youths returning from fields on a bike; they have a narrow escape.Leopard attacks youths returning from fields on a bike; they have a narrow escape.

Rampur News: खेत से लौट रहे बाइक सवार युवकों पर तेंदुए का हमला, बाल-बाल बचे

Wed, 24 Jun 2026 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks youths returning from fields on a bike; they have a narrow escape.Leopard attacks youths returning from fields on a bike; they have a narrow escape.
रामपुर। क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीण दहशत में हैं। सोमवार देर शाम बाइक से खेत से लौट रहे दो युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया, हालांकि वह सटीक नहीं बैठा और दोनों बाल-बाल बच गए। युवकों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल की ओर भाग चुका था।
विज्ञापन

मसवासी के मोहल्ला भूबरा निवासी इरशाद हुसैन व रईश अहमद सोमवार शाम सीतारामपुर स्थित खेत से बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के बाहरी छोर पर पहुंचते ही खेत से निकलकर तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। घटना से दोनों घबरा गए और शोर मचाने लगे। ग्रामीणों के आने पर तेंदुआ भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अब हमलावर हो चुका है और रात में आबादी में घुसकर बच्चों या मवेशियों पर हमला कर सकता है। लोग खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं और बच्चों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने व जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग के एसडीओ ओमप्रकाश राम ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और शिकायत सही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed