फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   left tobacco and improve imunity

गुटखा-तंबाकू त्यागें, अपनी और पर्यावरण की इम्यूनिटी बढ़ाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
left tobacco and improve imunity
रामपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को बनाया जाता है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बीड़ी-सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया जा रहा है। लोगों को तंबाकू के खतरों के प्रति सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन

तंबाकू को लेकर हो रही स्थितियों को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों और स्कूलों के आस पास बीड़ी सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए केंद्र सरकार 2003 में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) ले आई। जिस पर सख्ती से अमल की जरूरत है। तभी स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। आयुर्जीवन सेवा समिति के सचिव डॉ. कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। तंबाकू एक जानलेवा उत्पाद है जो कैंसर का कारण बन सकता है। किसी भी रूप में तम्बाकू का सेवन सांस से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है। तंबाकू का सेवन करने से हमारे शरीर में संक्रमणों से लड़ने की क्षमता कम होने लगती है। धूम्रपान न सिर्फ हमारे फेफड़ों को खराब करता है बल्कि इसका सेवन हमारी इम्युनिटी को भी कमजोर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed