फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lawyers marched demanding a High Court bench, shops were closed.

Rampur News: हाईकोर्ट बेंच की मांग पर वकीलों का जुलूस, बंद कराईं दुकानें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Lawyers marched demanding a High Court bench, shops were closed.
विभिन्न संगठनों का समर्थन, डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित किए जाने की मांग पर वकील बुधवार को सड़कों पर उतर आए। वकीलों ने कलक्ट्रेट से लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र तक जुलूस निकालकर कई स्थानों पर प्रदर्शन किया और दुकानों को बंद कराया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से सौंपा गया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच समिति के आह्वान पर बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। बार की बैठक में कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद बार अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू के नेतृत्व में वकीलों ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन

आंबेडकर पार्क के पास हाईवे पर प्रदर्शन के दौरान जाम भी लगाया गया। इसके बाद वकील सिविल लाइंस क्षेत्र में घूमते हुए वापस कलक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। दुकानों को बंद कराने को लेकर कुछ दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में वकीलों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित किए जाने की मांग करते हुए कहा कि इससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को सुविधा होगी। चेतावनी दी गई कि मांग पर विचार न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर महासचिव ठाकुर कौशलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जाहिद अली, ठाकुर पृथ्वी भान सिंह, रिजवान अली, राहुल गुप्ता, रोहित कुमार, अरविंद कुमार सैनी, नील कमल राजपूत, राजेंद्र लोधी, राम सिंह लोधी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
-----
बसपा, व्यापारी और किसान संगठनों ने दिया समर्थन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को बहुजन समाज पार्टी ने भी समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष प्रमोद निरंकारी ने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मंडल प्रभारी बांके लाल, उपाध्यक्ष इसरार अली, राजेश सैनी, रमेश श्रीवास्तव, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद रहे।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े व्यापारियों ने भी कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा कि न्याय के लिए 500 किलोमीटर दूर इलाहाबाद जाना पड़ता है। इस मौके पर अरविंद गुप्ता, पुलकित अग्रवाल, पप्पू खान, अब्दुल बासिक, शरीफ रजा और संजय सिंघल मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने भी कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने मुरादाबाद मंडल में हाईकोर्ट की दूसरी बेंच स्थापित करने की मांग की। इस दौरान मोहम्मद सलीम वारसी, श्याम मोहन पांडे, कृपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे। वहीं किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव कैप्टन उस्मान अली पाशा ने भी राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
----
टांडा में निकाला पैदल मार्च
टांडा। अधिवक्ताओं, व्यापारियों और किसानों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर रामपुर रोड स्थित तहसील से नगर पालिका चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। संयुक्त आंदोलन का नेतृत्व बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर संजय कुमार सिंह और व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद शकील ने किया। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजकुमार भास्कर को सौंपा गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला सचिव साबिर अली के नेतृत्व में किसानों ने भी अलग से ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में मुवस्सर अली, अनिल कुमार भारद्वाज, श्यौराज सिंह, प्रताप सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद

-----
स्वार के वकीलों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

स्वार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर दोनों बार एसोसिएशन के वकील संयुक्त रूप से हड़ताल पर रहे। बुधवार को वकीलों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सचिन कुमार को सौंपा। इस मौके पर रेहान सईद, राशिद खां, अमर पाल सिंह राणा, जावेद अख्तर आदि वकील मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed