फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Last farewell to the soldier with moist eyes

Rampur News: नम आंखों से सैनिक को दी अंतिम विदाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Last farewell to the soldier with moist eyes
रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम कोतलखेड़ा निवासी सैनिक संदीप सिंह ( 26) का हैदराबाद में शुक्रवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। रविवार को गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना के अधिकारियों व राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सैनिक के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सैनिक का अंतिम संस्कार उनके बेटे के जन्मदिन पर हुआ।केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम कोतलखेड़ा निवासी सुखविंद्र सिंह के सबसे बड़े पुत्र संदीप सिंह करीब 18 वर्ष की उम्र में आठ वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। वह हैदराबाद के सिकंदराबाद के आर्मी अटलारी सेंटर में नायक गनर के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार नौ अगस्त की सुबह अचानक संदीप सिंह के सीने में दर्द उठा। सहकर्मी उन्हें हैदराबाद के एमएच अस्पताल तेलंगाना सेंटर लेकर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर संदीप की पत्नी रनदीप कौर, एक वर्षीय पुत्र गुरुनूर, माता बलविंदर कौर, साला एवं सास हैदराबाद के लिए रवाना हो गए थे। 10 अगस्त की दोपहर परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। 11 अगस्त सुबह करीब नौ बजे संदीप की तबीयत फिर बिगड़ गई और करीब 10 बजे इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। संदीप की मौत की खबर सुनकर कोतलखेड़ा में मातम छा गया।
विज्ञापन

परिवारजन आर्मी के जवानों के साथ सेना के ट्रक में संदीप के पार्थिव शरीर को लेकर रविवार की सुबह कोतलखेड़ा पहुंचे। संदीप के शव को तिरंगे में लिपटा देख पूरा गांव उमड़ पड़ा। सभी की आंखें नम हो गईं। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर हुजूम लग गया। सेना के अधिकारियों व कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, संतोष शर्मा, हरजिंद्र सिंह आदि ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांलि दी। इसके बाद पिता सुखविंदर सिंह ने संदीप सिंह को मुखाग्नि दी। संदीप सिंह के पिता सुखविंदर सिंह ने रोते हुए बताया कि उनके दो पुत्र एवं एक पुत्री है। संदीप उनके सबसे बड़े बेटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------
ढाई वर्ष पहले हुई थी संदीप की शादी

ग्राम कोतलखेड़ा निवासी सुखविंदर सिंह के पुत्र संदीप की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व रनदीप कौर से हुई थी। रनदीप अपने एक वर्षीय पुत्र गुरुनूर व सास-ससुर के साथ कोतलखेड़ा में ही रहती हैं।

-------------
बेटे का पहला जन्मदिन मनाने की तमन्ना रह गई अधूरी
परिजनों ने बताया कि 13 अगस्त 2022 को संदीप की पत्नी रनदीप कौर ने पुत्र गुरुनूर काे जन्म दिया था। 13 अगस्त को गुरुनूर का जन्मदिन है। कुछ ही दिन पहले संदीप ने पत्नी से फोन पर कहा था कि बेटे का जन्मदिन मनाने वह घर आएगा। बेटे के जन्मदिन पर संदीप के बजाय उनका शव घर आया। बेटे के जन्मदिन पर पिता के अंतिम संस्कार की खबर सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed