फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lal singh blamed jila prashasan

सपाइयों ने मुझे वोट नहीं डालने दिया: लाल सिंह

Thu, 07 Jan 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 07 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लाल सिंह ने आरोप लगाया कि सपाइयों ने उनको अपना वोट भी नहीं डालने दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पंचायत और स्थानीय निकाय के मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की है। लाल सिंह ने फैक्स भेजकर कहा कि वो बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे मतदान के लिए कलेक्ट्रेट जा रहे थे।
विज्ञापन



सपा के झंडे वाली बोलेरो से उतरे 6-7 लोगों ने उनको धमकाया कि वोट डालने गए तो जान से मार देंगे। लाल सिंह ने कहा कि इस संबंध में चुनाव आयुक्त को दो बार फैक्स भेजा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जिला प्रशासन से सुरक्षा मांगी थी, लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई। इस वजह से वो अपना वोट डालने से भी वंचित रह गए।
विज्ञापन



लाल सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को निरस्त करने की मांगी की है। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि लाल सिंह गलत आरोप लगा रहे हैं। किसी को भी वोट डालने से नहीं रोका गया है। अपनी हार सुनिश्चित देखकर सलाम और उनके समर्थक वोट डालने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed