{"_id":"f108a8513fa56c79cf7640888763360f","slug":"lakhan-singh-vs-lal-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखन और लाल सिंह में होगी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखन और लाल सिंह में होगी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी प्रत्याशी लाखन सिंह और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम गुट के प्रत्याशी लाल सिंह के बीच सीधी टक्कर होगी। किसी भी प्रत्याशी ने सोमवार को नाम वापस नहीं लिया। मतदान सात जनवरी को होगा। इसके लिए अब तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सात जनवरी को होना है। नामांकन दाखिल करने से लेकर उनकी जांच तक का काम पूरा हो चुका है। सपा ने अध्यक्ष पद के लिए अवकाश प्राप्त हेडमास्टर लाखन सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने अपने करीबी लाल सिंह पर दांव लगाया है।
दोनों नामांकन दाखिल कर चुके हैं। सोमवार को नामांकन पत्रों की वापसी होनी थी। प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की गई थीं। जैसा कि उम्मीद जताई जा रही थी कि ठीक वैसा ही हुआ। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। अब प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। अध्यक्ष पद के लिए शाम को मतगणना होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
सात जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। कलेक्ट्रेट के सभागार में मतदान होगा और यहीं पर मतगणना। इसलिए सभागार के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे साथ ही कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट और आसपास कैमरे होंगे। कुल मिलाकर आठ सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बैलेट पेपर सफेद रंग का होगा। बैलेट पेपर को तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाले मतदान के लिए चार एसडीएम को लगाया गया है। कलेक्ट्रेट मतदान के दौरान पूरी तरह सील रहेगा। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एके आर्य के मुताबिक चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को मुकम्मल किया जा रहा है।