फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lakhan singh 27th jila panchayat president

27वें जिला पंचायत अध्यक्ष बने लाखन सिंह

Thu, 07 Jan 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 07 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
lakhan singh 27th jila panchayat president
अध्यक्ष पद के लिए हुई राजनीतिक उठापटक के बीच अब तक कुल 16 बार जिला पंचायत की कमान आईएएस अफसरों के हाथ रही है। वर्ष 1961 से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जिले में शुरू हुई। 54 वर्ष पांच महीने के जिला पंचायत के सफर में अब तक 26 लोग जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे।
विज्ञापन



लाखन सिंह 27वें जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। जिले में गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। इस कुर्सी पर लाखन सिंह से पहले कुल 26 लोग बाठ चुके हैं। 16 बार प्रशासक के रूप में जिला पंचायत की कमान आईएएस अफसर के हाथ में रही।
विज्ञापन



रामपुर में दो अगस्त 1961 को आनंद कुमार जैन पहले जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। इसके बाद नौ दिन के लिए राधेलाल शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष बने। राधेलाल शर्मा के बाद पहली बार जिला पंचायत की कमान आईएएस धर्मेंद्र मोहन सिंह के हाथ में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



धर्मेंद्र मोहन सिंह के बाद अब तक अनादि नाथ सहगल, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार सब्बरवाल, उषा चितरथ, जनार्दन दास शाह, रामचंद्र शर्मा, कुलदीप सैनी, रामकिशन सिंह, टी जार्ज जोसफ, अतुल कुमार गुप्ता, सुनंदा प्रसाद, राजेंद्र कुमार, शेखर अग्रवाल, सतीश कुमार और मोहम्मद मुस्तफा जैसे आईएएस अफसरों के हाथों में जिला पंचायत की कमान रही है।


आखिरी बार 9 अक्तूबर 2005 से 13 जनवरी 2006 तक जिला पंचायत की कमान आईएएस मोहम्मद मुस्तफा के हाथ रही। जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में सबसे कम कार्यकाल तक काम करने वाले अध्यक्ष राधेलाल शर्मा रहे। राधेलाल शर्मा 1 जुलाई 1963 से 9 जुलाई 1963 तक के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष रहे।


हालांकि इसके बाद 1963 में ही 20 सितंबर को राधेलाल शर्मा एक बार फिर जिपं अध्यक्ष बने और इस बार 23 मार्च 1970 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। इसके बाद राधेलाल शर्मा ने तीसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी 9 नवंबर 1974 को संभाली और 11 अगस्त 1977 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे।



राधेलाल शर्मा पहली बार भले ही सिर्फ नौ दिन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बने हों, लेकिन इसके बाद उन्होंने कुल मिलाकर करीब दस साल तक जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed