फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lady diserous to marry with accused of rape

विवाहिता ने मकान मालिक के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में दर्ज कराई रिपोर्ट, अब शादी करने की जता रही इच्छा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
lady diserous to marry with accused of rape
शाहबाद(रामपुर)। पति के साथ किराए के मकान में रहने पहुंची महिला ने पहले तो मकान मालिक के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी और अब उसी आरोपी से शादी करने की इच्छा जता रही है। उसके इस फैसले ने पुलिस की उलझनें बढ़ा दी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
विज्ञापन

दरअसल शाहबाद कस्बे की महिला अपने पति संग कस्बे के ही दूसरे मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। उसका आरोप था कि मकान मालिक के बेटे ने उससे दुष्कर्म किया। वह लंबे समय से शारीरिक शोषण करता रहा। 18 अप्रैल को आरोपी उसे स्वार क्षेत्र में ले गया और वहां पर भी दुष्कर्म किया। वापस आने के बाद महिला ने जब शादी की बात कही तो आरोपी और उसके माता-पिता ने इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी थी। रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही महिला ने अपने पति को तलाक देकर आरोपी से शादी करने की बात कहते हुए पुलिस को भी चौका दिया। महिला ने पुलिस से कहा कि उसकी आरोपी से शादी करवा दी जाए और कोई कार्रवाई न की जाए। उसके इस कदम से पुलिस भी उलझन में पड़ गई है। कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि महिला अब आरोपी युवक से शादी की इच्छा जता रही है। वह कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed