फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lack of basic amenities in Tanda Hurmatnagar, people troubled by unpaved roads and waterlogging

Rampur News: टांडा हुरमतनगर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, कच्चे रास्ते व जलभराव से लोग परेशान

Fri, 27 Mar 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Lack of basic amenities in Tanda Hurmatnagar, people troubled by unpaved roads and waterlogging
बिलासपुर। नगर पालिका के मोहल्ला टांडा हुरमत नगर का वार्ड नंबर 23 राजनीति में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन यहां के करीब छह हजार निवासी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं। कच्चे रास्ते, टूटी सड़कें, गंदगी के ढेर, खराब हैंडपंप, लकड़ी की बल्लियों पर झूलते बिजली के तार और जलभराव जैसी समस्याएं यहां आम हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि करीब दस साल पहले पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन आज तक पानी नहीं मिला। फ्रीजर और कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। मोहल्ले का नाला गंदगी से अटा है, जिसमें कुछ समय पहले एक बालिका की डूबने से मौत हो चुकी है। कई जगह बिजली के खंभे नहीं लगे हैं, तो कहीं तार नहीं खिंचे हैं। बरसात में जलभराव से स्कूली बच्चों को दिक्कत होती है। पालिका प्रशासन पर समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप है।
विज्ञापन


कोट -
मैं अपने वार्ड की समस्याओं को समय-समय पर नगर पालिका कार्यालय और उच्चाधिकारियों को अवगत कराती रहती हूँ, लेकिन नागरिकों को जरूरत के मुताबिक समाधान नहीं मिल पा रहा है। -शाहीन जहां, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा हुरमतनगर के लोगों की समस्याओं का समाधान पालिका स्तर से लगातार किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य समस्याओं का भी समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। -डॉ. नितिन कुमार गंगवार, ईओ, नगर पालिका परिषद


क्या कहते हैं नागरिक

हमारे वार्ड में कई हैंडपंप और इकलौता फ्रीजर खराब है। ओवरहेड टैंक की वाटर सप्लाई आज तक नहीं मिली। -नसर अली

कुछ बस्तियों में बिजली के खंभे तक नहीं लगे हैं। लोगों ने लकड़ी की बल्लियों पर तार टांग रखे हैं। पालिका को विद्युतीकरण प्राथमिकता से करना चाहिए। -अख्तर जहां, गृहिणी

मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी के ढेर हैं। नाले और नालियां कीचड़ से भरे हैं। हादसों से बचाव के लिए नालों पर स्लैब होना चाहिए। -रामगोपाल

बरसात में जगह-जगह जलभराव हो जाता है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। प्रशासन को इसका समाधान करना चाहिए। -मेहंदी हसन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed