{"_id":"61eda88b177ee10ce06ef82e","slug":"labour-died-in-accident-rampur-news-mbd416879692","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में काम करने वाले मजदूर की छत से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में काम करने वाले मजदूर की छत से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में काम करने वाला एक मजदूर छत से गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में कॉलेज में मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रविवार की देर शाम मजदूर की मौत हो गई।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के मगरमऊ गांव निवासी धर्मवीर (40) पास में ही एक कॉलेज में मजदूरी करता था। शनिवार को धर्मवीर कॉलेज की छत से लकड़ी उताने के लिए गया था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वो छत से नीचे गिर गया। हादसे में धर्मवीर गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां रविवार देर शाम को उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वही, शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे की कोई जानकारी नही है।
संवाद