फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Laborer murdered by beating with sticks in Shahbad

Rampur News: शाहबाद में डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या

Tue, 28 Nov 2023 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 28 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Laborer murdered by beating with sticks in Shahbad
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी मजदूर नन्हे (41) की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के सूचना के बाद एसपी समेत कई अधिकारी मौका मुआयना करने के लिए पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी नन्हे पेशे से मजदूर है। यूकेलिप्टिस के पत्तों की कुट्टी काटकर परिवार का गुजारा करता था। सोमवर तड़के नन्हे का शव अपने भरतपुर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर दूसरे गांव जाहिदपुर स्थित कब्रिस्तान के निकट घूरे पर पड़ा हुआ मिला। शव की शिनाख्त हो जाने के बाद जाहिदपुर के ग्रामीणों ने सूचना परिजनों तक पहुंचवाई। हत्या की सूचना के बाद परिजन रौते-बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। सीओ मिलक केएन आनंद ने बताया कि घटना स्थल पर मिले डंडों को पुलिस ने कब्ज़े में लिया है। एएसपी डॉ. संसार सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी भी घटना स्थल पर पहुंचे। एसपी ने घटना स्थल का मुआयना किया। एसपी ने कोतवाली प्रभारी को खास दिशा निर्देश दिए। इस हत्या में नन्हे के पिता गेंदन लाल की ओर से अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो को हिरासत में भी किया है। उसने अपने पीछे पत्नी उषा, चार बच्चे प्रियंका, आनन्दी, नीलम और बेटे शिवान्स को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed