{"_id":"6125448c8ebc3e05fe6ea965","slug":"labor-department-raids-hotels-and-shops-rampur-news-mbd4002925105","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम विभाग का होटल और दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम विभाग का होटल और दुकानों पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। बाल श्रम निषेध अभियान के अंतर्गत श्रम विभाग ने मंगलवार को संयुक्त छापामारी की। इस दौरान टीम ने बालकों से काम करा रहे दुकानदारों से कड़ी पूछताछ की। टीम ने कार्रवाई के दौरान 12 बालकों को दुकानों से मुक्त कराया। साथ ही बाल श्रम के अपराध में कई दुकानदारों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
मंगलवार दोपहर प्रोबेशन विभाग के काउंसलर विक्रम, लेबर इंस्पेक्टर मनोज शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश शर्मा ने संयुक्त रूप से शाहबाद नगर की कई दुकानों पर छापामारी की। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने नगर के बाइक सर्विस सेंटर, रेडीमेड क्लॉथ, परचून की दुकान एवं होटलों पर छापा मारा। इस दौरान रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर चार बालक बाल श्रम करते पाए गए।
इसके बाद होटलों और बाइक सर्विस सेंटर पर भी बाल श्रम होता मिला। टीम ने लगभग आठ दुकानों पर छापा मारा। टीम ने सभी दुकानदारों से सख्ती से पूछताछ करते हुए उन्हें हिदायत दी। टीम ने अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। सभी दुकानदार श्रम न्यायालय में चलानी रिपोर्ट जमा करेंगे। कोर्ट में उन्हें बाल श्रम कराने के संबंध में स्पष्ट जवाब देना होगा। टीम के साथ एसएसआई मनोज श्रीवास्तव, कांस्टेबल राहुल मलिक भी मौजूद रहे। संवाद