फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   krisnleela in rampur

श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता देख हुए भाव-विभोर

Fri, 08 Jan 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 08 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
krisnleela in rampur
रीकृष्ण रासलीला में शुक्रवार रात कलाकारों ने सुदाम चरित का मंचन किया। सुदामा के दीन हाल और भगवान कृष्ण के मित्रता भाव का मंचन देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के जयघोष लगाकर झूमते रहे।
विज्ञापन



श्रीराधा-माधव सेवा समिति की ओर से आगापुर रोड स्थित माया देवी धर्मशाला में श्रीकृष्ण रासलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन से आए कलाकारों ने शुक्रवार को सुदामा चरित का मंचन किया। इसमें सुदामा की पत्नि की ओर से उनके दीन हालों से उबरने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के पास जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन



पत्नि के मित्रता का हवाला देते हुए द्वारकाधीश से मदद लेने की बात बार-बार कहने पर सुदामा मन में संशय और संकोच के साथ द्वारका नगरी के लिए जाते हैं। महल के द्वारपालों की ओर से उनकी दरिद्र हालत देखकर द्वार पर ही रोक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को सुदामा के आने की सूचना देने पर भगवान का दौड़कर उनके पास जाना और सत्कार भाव से दो मुठ्ठी चावल देकर सुदामा को दो लोक का स्वामी बनाने की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान डा. अनिल सक्सेना, सुभाष चंद्र सक्सेना, दिनेश कश्यप, डा. चंद्रपाल, अनमोल, लक्ष्मी शर्मा, अमृतपाल, ममता, सतीश, कामिनी, प्रेमचंद मौर्य, शशि रस्तोगी, सुरेश रस्तोगी, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed